EBITDA Meaning in Hindi, EBITDA in Hindi, EBITDA Full Form in Hindi, EBITDA Kya Hai, EBIT Kya Hai, EBITDA का हिंदी अर्थ क्या है
Hello Friends, स्वागत है आपका मेरे इस ब्लॉग में। आज मैं आपको EBITDA Meaning in Hindi के बारे में बताऊंगा। यदि आपको भी इसके बारे में जानना है, तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। बता दूं की किसी भी कम्पनी का Fundamentally Analysis करने में EBITDA महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हांलकी इसे किसी कम्पनी का फंडामेंटल एनालिसिस करने में इसे ज्यादा जरूरी नहीं समझा जाता। यह Company के पारिचलालन प्रदर्शन का विश्वशनीय इंडिकेट होता है। इसका उपयोग भी कम होता है, लेकिन यदि आप एक निवेशक है तो आपको EBITDA के बारे में मालूम होना चाहिए।
क्योंकि इसकी सहायता से आप किसी भी कम्पनी के बारे में सटीक जनाकारी प्राप्त कर सकते हो और यह जानकारी आपको और नहीं मिलेगी क्योंकि इसे आपने ही Calculate करके ही निकाला होगा। तो चलिए दोस्तों, अब ज्यादा देरी किए बिना EBITDA Meaning in Hindi के बारे में जानते हैं।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
EBITDA Meaning in Hindi (एबिटा क्या है?)
EBITDA किसी कम्पनी का वो प्रॉफिट होता है जिसे कंपनी Interest, Tax, Amortization और Depreciation को घटाने से पहले कमाती है। EBITDA का फुलफॉर्म Earning Before Interest Tax Depreciation & Amortisation होता है।
यानी की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के कामकाजी मुनाफे को EBITDA कहा जाता है और सर्विस सेक्टर में सिर्फ कारोबार से जो मुनाफा होता है उसे कामकाजी मुनाफा कहा जाता है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो EBITDA किसी भी Company का Operational Level का लाभ होता है।
मतलब कि इंटरेस्ट, टैक्स, अमोरटाइजेशन और डेप्रिसिएशन को हटा दिया जाए तो जो प्रॉफिट बचेगा उसी को EBITDA कहा जाता है। मुख्य रूप से EBITDA के 5 घटक होते हैं, जो निम्नलिखित है-
➡️ 1. Earning : किसी भी कंपनी की कमाई को Earning कहा जाता है। कम्पनी के सभी ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर निकालने के बाद जो बचता वही Earning होता है।
➡️ 2. Interest : यदि कंपनी ने किसी कारणवश कोई लोन ले रखा है तो कंपनी को उस लोन पर ब्याज चुकाना होता है और इसी को Interest कहा जाता है।
➡️ 3. Tax : कंपनी द्वारा सरकार को जो पैसा दिया जाता है, यानी कमाई का एक छोटा सा हिस्सा सभी क्मपानियों को सरकार को देना पड़ता है और इसी को टैक्स कहा जाता हैं।
➡️ 4. Depreciation : आप तो जानते ही होंगे की समय के साथ साथ अक्सर चीजों की कीमत घट जाती है। ठीक वैसे ही कम्पनियों के एसेट्स का भी वैल्यू समय के साथ कम होते जाता है। साथ ही गलती से चीजों का टूट-फूट भी हो जाता है और अप्रचलन के कारण भी वैल्यू घट जाती है। इन सभी चीजों को प्रॉफिट में से घटाया जाता है।
➡️ 5. Amortization : Amortization एकाउंटिंग टेक्निक होती है जो की एक निश्चित अवधि में किसी लोन को या फिर Intangible Asset को कम करने में Use होता है। अमोरटाइजेशन और डेप्रिसिएशन में ज्यादा अंतर नहीं है, ये दोनों लगभग समान ही होते है।
Read Also: Trading Meaning in Hindi
EBITDA की गणना कैसे की जाती है?
हमने अपने पिछले पोस्ट किस कम्पनी के शेयर खरीदें में बताया था की आपको किसी भी कम्पनी के शेयर खरीदने से पहले उसके फाइनेंसियल स्टेटमेंट को भी एक बार जरूर देखना चाहिए, ऐसे में यदि आप किसी कम्पनी कर फाइनेंशियल स्टेटमेंट पढ़ते हैं तो आपको उसमें इनकम स्टेटमेंट भी दिखाई देगा,
जिसमें EBITDA भी देखने को मिल जाएगा। चलिए हम इसे विस्तार से उदाहरण द्वारा समझते हैं।
मान लेते हैं कि आपने किसी कम्पनी का Financial Statement पढ़ा और आपको उस कम्पनी का इस वर्ष का Net Profit ₹100 दिखाई दिया। साथ ही –
- Interest = ₹10
- Tax = ₹20
- Depreciation and Amortization = ₹20
तो EBITDA की गणना करने के लिए एक गणितीय फार्मूले का उपयोग किया जाता है। यह फार्मूला निम्लिखित है – Net Profit + Interest + Tax + Depreciation/ Amortization = EBITDA
EBITDA = ₹100 + ₹10 + ₹20 + ₹20 = ₹150
इस प्रकार EBITDA की गणना आप कर सकते हैं।
EBITDA मार्जिन क्या होता है ? (What is EBITDA Margin in Hindi)
EBITDA Meaning in Hindi : EBITDA मार्जिन प्रतिशत (%) के रूप में EBITDA के मार्जिन (Margin) को दर्शाती है। इस मार्जिन को आप कंपनी के कुल Sales की मदद से आसानी से निकाल सकते है। EBITDA Margin बताता है की EBITDA Margin कुल Sells का कितना प्रतिशत है।
चलिए इसे भी उदाहरण द्वारा समझने का प्रयास करते हैं। मान लो EBITDA 150 रुपए है और Sells 500. तो
EBITDA Margin = (150÷500) × 100
EBITDA Margin = 30%
Doston ध्यान दें की EBITDA Margin जितना अधिक होता है, कम्पनी को उतना ही बेहतर माना जाता है। इसलिए EBITDA Margin पर जरूर ध्यान दें।
EBITDA का उपयोग कैसे करें ? (How to use EBITDA in Hindi)
EBITDA Meaning in Hindi : चलो मान लेते हैं की आपने किसी कम्पनी का EBITDA और EBITDA Margin ज्ञात कर लिया। लेकिन आपको ये भी मालूम होना चाहिए की इसका उपयोग कहां किया जाता है। अन्यथा EBITDA ज्ञात करने का कोई भी फायदा नहीं होगा।
(1) EBITDA का उपयोग शेयर बाजार में क्वालिटी स्टॉक को चुनने में किया जाता है। EBITDA आपको बताता हैं की Company लिए हुए कर्ज को वापस लौटा सकती है या नहीं। जैसे की मानलो किसी कंपनी का EBITDA 100 रुपए है। जबकि टैक्स और डेप्रिसिएशन 50 रुपए तथा और ब्याज 20 रुपए है।
तो यहाँ EBITDA 100 रुपए है और इंटरेस्ट सिर्फ 20 रुपए हैं। यानि की Company अपने ब्याज को चुकाने के काबिल नज़र आती हैं। जबकि कंपनी का EBITDA मात्र 20 रुपए होता और इंटरेस्ट 30 रुपए होता है तो इससे साफ-साफ दिखाई दे रहा हैं की यह कंपनी अपने कर्ज को चुकाने में असक्षम है।
(2) EBITDA को आप एंटरप्राइज वैल्यू से भी Compare कर सकते हैं।
(3) Capital Intensive Business में EV या EBITDA की मदद से कंपनी के Price को जज किया जाता हैं। ये Ratio जितना कम होगा उतना ही बढ़िया माना जाता हैं।
(4) EBITDA कंपनी के वास्तविक कैश फ्लो को दर्शाता हैं जो की एक्टिव ऑपरेशन के माध्यम से Generate होता हैं।
(5) समान Companies को EBITDA के आधार पर इवैल्यूट किया जा सकता हैं।
Read Also: Corporate Meaning in Hindi
EBITDA के नुकसान (Disadvantages of EBITDA in Hindi)
- इससे आप किसी कंपनी की वास्तविक कमाई का पता नहीं लगा सकते।
- कुछ कंपनियां अपने Wrong Financial Decision को लोगों से छुपाने के लिए EBITDA का इस्तेमाल करती है।
- किसी कंपनी को एकदम सटीक तरीके से वैल्यू करने के लिए EBITDA का उपयोग अन्य वित्तीय मैट्रिक्स के साथ करना होता है।
EBIT क्या होता हैं (What is EBIT in Hindi)
EBIT का मतलब होता है Earning Before Interest and Taxes. यानी की इंट्रेस्ट और टैक्स को घटाएं बिना जो Earning निकल कर आती है वही EBIT कहलाती है।
EBIT कैसे निकालें ?
EBITDA Meaning in Hindi के इस पोस्ट में अब मै आपको EBIT कैसे निकालें के बारे में बताऊंगा। जस्ट ऊपर ही आपको मैने बताया की EBIT क्या है? चलिए अब इसे ज्ञात करने के बारे में जानते हैं। तो इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है-
Revenue from Operations – Total Expenses + Finance Cost = EBIT
क्या एबिटा मार्जिन 100 से ज्यादा हो सकता है?
चूंकि एबिटा कोई व्यय ऋणात्मक राशि नहीं होता, इसलिए इसका 100% से अधिक होना मुमिकन ही नहीं है, यह असंभव है। यदि आपने EM की गणना 100% से अधिक किया हैं, तो आपने गणना गलत किया है। आप इस EM को एक तरलता मीट्रिक के रूप में देख सकते हैं। क्योंकि इससे परिचालन लागतों का भुगतान करने के बाद का बचा नकद आय दिखता है।
कंपनियां कितने एबिटा के लिए बेचती हैं?
सामान्यतया, व्यवसाय अपने एबिटा (ब्याज, कर, परिशोधन और मूल्यह्रास से पहले की Earning) के तीन से छह गुना अधिक के बीच ही बेचते हैं। किसी व्यवसाय को एबिटा के गुणकों में बेचने का पक्ष और विपक्ष दोनों हैं।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
FAQs:
1. Ebitda का अर्थ क्या है?
EBITDA का अर्थ होता है- अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन। यदि आपको किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता है तो उसी इंडस्ट्री की अन्य Company के साथ वास्तविक प्रदर्शन की तुलना आप कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहूं टी9 EBITDA मार्जिन एक परफॉरमेंस मीट्रिक है।
2. EBITDA Full Form In Hindi
EBITDA का फुल फॉर्म Interest, Tax, Amortization और Depreciation (अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्स, अमॉर्टाइजेशन एंड डेप्रिसिएशन ) है।
3. क्या 10% एबिटा अच्छा है?
एक अच्छा EBITDA Margin सापेक्ष है क्योंकि यह कंपनी के व्यवसाय पर निर्भर करता है, लेकिन आम तौर पर देखा गया है की 10 प्रतिशत या उससे अधिक का EBITDA Margin काफी अच्छा माना जाता है।
4. एबिटा का उपयोग क्यों किया जाता है?
EBITDA और Net Profit के बीच अंतर यही है कि EBITDA कंपनी की पूंजी संरचना और और कर स्थिति के प्रभावों को बाहर करता है। वही Net Profit में ये आइटम मौजूद होते हैं।
Conclusion (EBITDA Meaning in Hindi)
तो दोस्तों, आज के पोस्ट में सिर्फ इतना ही। उम्मीद करता हूं की आपको मेरे द्वारा लिखा गया यह लेख EBITDA Meaning in Hindi जरूर पसंद आया होगा। इसमें मैने आपको EBITDA क्या है के बारे में विस्तार से समझाने का प्रयास किया है।
लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल या डाउट होगा, जो EBITDA से संबंधित हो, तो कृपया कॉमेंट करके पूछें। साथ ही यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे शेयर करें और 5 स्टार रेटिंग देना बिल्कुल न भूलें। इससे हमें मोटिवेशन मिलता है और हम इसी तरह की जानकारी लाने में सक्षम हो लेट हैं।
आखिर में बस यही कहूंगा की अगर आपको इसी तरह की जानकारी अच्छी लगती है, तो हमारे साथ हमारे Whatsapp और Telegram Group पर जरूर जुड़े। क्योंकि यहां हम लगातार अच्छी अच्छी जानकारी पोस्ट करते रहते हैं।
धन्यवाद!
हमेशा सीखते रहिए ❤️
Read Related Articles: