देश के सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी MRF Ltd. ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024 हेतु अंतरिम डिविडेंड का घोषणा कर दिया है। टायर बनाने वाली इस कंपनी ने शुक्रवार यानी 3 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर 30 फीसदी का डिविडेंड देगे का ऐलान किया है।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
साथ ही कंपनी ने अपने जुलाई और सितंबर 2023 तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुत्शिक कंपनी के चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 361 फीसदी तक उछला है। वहीं 2 नवंबर 2023 को MRF कम्पनी के शेयर का भाव औसतन 1,10,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
MRF ने वित्त वर्ष 2024 हेतु अपने निवेशकों को ₹3 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगे का एलान किया है। MRF के स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये के आसपास है। इस तरह से इसके निवेशकों को प्रति शेयर पर 30 फीसदी तक का जोरदार डिविडेंड से आमदनी होने वाला है।
यह भी पढ़ें : अडानी के इस कम्पनी ने रच दिया इतिहास, निवेशकों ने आई जोरदार तेजी, निवेशक हुए गदगद
MRF द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक अंतरिम डिविडेंड के लिए कम्पनी का रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2023 फिक्स किया गया है। वहीं निवेशकों को डिविडेंड का पैसा महीने के आआखिर में यानी 30 नवंबर 2023 या उसके बाद कर दिया जाएगा। यह पैसा निवेशकों के खाते में डिविडेंड ऐलान के 30 दिन के अंदर ही जायेगा।
यह भी पढ़ें : रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए खुशखबरी, कम्पनी ने एक ही झटके में किया 36 हजार करोड़ का मुनाफा, जानें
📢 DESCLAIMER 📢 : दोस्तों Paisa Verse आपको केवल शेयर बाजार अर्थात किसी कम्पनी के बारे में जानकारी देता है। यहां किसी भी प्रकार का निवेश करने का सलाह नहीं दिया गया है। हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है। हमारा काम सिर्फ जानकारी देना है निवेश करने की सलाह हम नहीं देते। इसलिए आप निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और खुद के रिश्क में ही निवेश करें।