नमस्कार दोस्तों! आपका हमारे एक और नए ब्लॉग में स्वागत है। आज हम आपको इस आर्टिकल की सहायता से एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाले है, जो फिलहाल इलेक्ट्रिक बस बनाने का काम करता है। लेकिन 6 महिनें में ही इसके शेयर प्राइस 137% बढ़ चुका है। इसका कारण कम्पनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर को बताया जा रहा है।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
क्या बड़ा ऑर्डर मिला कम्पनी को
दोस्तों आज हम जिस कम्पनी के बारे में बात कर रहे है उसका नाम Olectra Greentech Ltd. है। दरअसल इसे 10,000 करोड़ रूपए का एक बड़ा ऑर्डर मिला है, बता दें महाराष्ट्र सरकार से इस कम्पनी को 5,150 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ये ऑर्डर दिया है। हालाकि अभी इसको लेकर और कोई खबर सामने नहीं आई है। और बता दें कि कंपनी की मार्केट कैप लगभग 9000 करोड़ रुपये है।
कंपनी के बारे में
दोस्तों ये कंपनी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों और कंपोजिट पॉलीमर इंसुलेटर बनाने का काम करती है। इस कंपनी का शेयर इस साल के फरवरी माह में केवल ₹469.65 पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन आज यानी 8 जुलाई को इस शेयर की कीमत ₹1,229.25 है। इस तरह देखे तो इसमें 6 महीने में ही 137.40% तक को वृद्धि हुई है। वहीं अगर 3 साल की बात करें तो इसने 1600% तक का रिटर्न दिया है।
Read Related Articles:-
- टायर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने चौंकाया, निवेशकों को दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, खरीदने की मची
- अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदेगा ये अरबपति, बीते वक्त में निवेशकों को दिया था छपान फाड़ रिटर्न
- एनर्जी सेक्टर के इस पेनी स्टॉक ने 1 साल में दोगुना किया पैसा, जानिए नाम
कंपनी के मार्च तिमाही नतीजे
दोस्तों OLECTRA GREENTECH के मार्च तिमाही नतीजे भी काफी शानदार रहे है। कम्पनी का मुनाफा ₹18 करोड़ से बढ़कर ₹27.8 करोड़ हो गया है। और आय 271.3 करोड़ रूपए बढ़कर ₹375.9 करोड़ हो गया है। EBITDA ₹32.1 करोड़ से बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 11.8% से बढ़कर 13.3% हो गया।
📢 DESCLAIMER 📢 : दोस्तों Paisa Verse आपको केवल शेयर बाजार अर्थात किसी कम्पनी के बारे में जानकारी देता है। यहां किसी भी प्रकार का निवेश करने का सलाह नहीं दिया गया है। हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है। हमारा काम सिर्फ जानकारी देना है निवेश करने की सलाह हम नहीं देते। इसलिए आप निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और खुद के रिश्क में ही निवेश करें।