5 वर्षों से लगातार डिविडेंड दे रही ये दिग्गज कंपनी, आज किया हर शेयर पर 27 रुपए डिविडेंड देने का ऐलान

Stock: India में FMCG Sector की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है Nestle India. जिसने आज अपने शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड देने का घोषणा कर दिया है। Nestle India ने आज शेयर बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही एक्सचेंजों को अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने कारोबारी वर्ष 2023 के लिए ₹10 प्रति शेयर के फेस वैल्यूज पर इस अंतरिम डिविडेंड का घोषणा किया है।

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के हिसाब से कंपनी ने यह भी बताया की इसका पेमेंट कब किया जायेगा। Nestle India ने ₹10 प्रति शेयर के Face Value पर ₹27 प्रति शेयर के भाव पर अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। यानी कि ऐसे निवेशक जिनके पास इस कंपनी के शेयर्स मौजूद है, उन्हें हर शेयर पर ₹27 का डिविडेंड प्राप्त होगा।

कंपनी ने यह भी बताया है कि कारोबारी वर्ष 2023 के लिए इस अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट में अभी टाइम है, यह पेमेंट 8 मई या इसके बाद से दिया जाएगा।

Telegram Group👉 Click Here
WhatsApp Group👉 Click Here
Google News 👉 Click Here

क्या है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने यह भी कहा है कि 12 अप्रैल वर्ष 2023 को कंपनी की 64वीं सालाना बैठक होने वाली है। इस बैठक में जब मंजूरी मिल जायेगी तो कंपनी फाइनल डिविडेंड का पेमेंट 8 मई या फिर इसके बाद से कर देगी। दिसंबर 2022 के खत्म होने तक Nestle India ने ₹220 प्रति शेयर यानी 2200% के Dividend का एलान किया था।

वहीं डिविडेंड हेतु बोर्ड ने 21 अप्रैल 2023 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इसका मतलब है कि इस डिविडेंड का फायदा केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके डीमैट अकाउंट में इस दिन तक Nestle India के स्टॉक्स मौजूद होंगे।

शेयर का प्रदर्शन

आज यानी बुधवार को NSE पर Nestle India के शेयर मे करीब 1% की गिरावट आई है। वहीं इस गिरावट के साथ इसकी कीमत अब 27 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करने लग गया है। डिविडेंड घोषणा करने के बाद से इसके शेयर में गिरावट और भी बढ़ चुकी है। सुबह 10 बजे तक इस शेयर में करीब 1% की कमी आई और इसकी कीमत ₹19,506 प्रति शेयर पर कारोबार करते हुए दिख रहा है।

धन्यवाद!

हमेशा सीखते रहिए ❤️

Read Related Articles:

5/5 - (2 votes)

Leave a Comment