Multibagger Stock : बीते 3 सालों में रेलवे सेक्टर की Jupiter Wagons Ltd कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर 3 साल पहले तारीख 19 जून 2020 को मात्र 13.13 रुपए पर मिल रहे थे जो की 21 जून 2023 यानी आज 161.50 रुपए तक चला गया था। इन 3 सालों में इसके शेयरों ने 1130 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
यदि किसी निवेशक द्वारा इस शेयर में 3 साल पहले 1 लाख रुपए की राशि निवेश की गई होती तो आज उस व्यक्ति के पास कुल 12.30 लाख रुपए होते। इन 3 सालों में सेंसेक्स ने भी 82.59 फीसदी की चढ़ाई की है। वही इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 161.55 रुपए जबकि 52 वीक लो प्राइस 153.50 रुपए है।
Jupiter Wagons Ltd के शेयर आज शाम हालांकि गिरावट के साथ 154.50 रुपए के भाव पर बंद हुए थे लेकिन करोबार के दौरान इसने 161.50 रुपए का आंकड़ा छुआ था। बीते 1 साल में इस रेलवे स्टॉक में 206 फीसदी का उछाल आया है और 2023 में इस साल अभी तक 64 फीसदी की तेजी शेयरों में आई है। वही इस कंपनी का मार्केट कैप अभी के समय में 60.04 बिलियन है।
Jupiter Wagons Ltd के तिमाही नतीजे
इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 161.50 रुपए है जो इसने 20 जून 2020 को टच किया था वही इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस 153.50 रूपये अभी तक रहा है। यदि हम कंपनी के तिमाही नतीजे की तरफ देखें तो मार्च 2023 की समाप्ति तक कंपनी को 184.18 फीसदी वृद्धि के साथ 39.21 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह मुनाफा मार्च 2022 की तिमाही के दौरान मात्र 14 करोड़ रुपए रहा था। वही कंपनी की बिक्री में 96 फीसदी का उछाल आया है और बिक्री 712 करोड़ रुपए रही है। जबकि बीते वर्ष की तिमाही के दौरान यह 363 करोड़ रुपए रही थी। हालांकि दिसंबर 2022 की तिमाही के दौरान बिक्री 646 करोड़ रुपए रही थी।
📢 DESCLAIMER 📢 : दोस्तों Paisa Verse आपको केवल शेयर बाजार अर्थात किसी कम्पनी के बारे में जानकारी देता है। यहां किसी भी प्रकार का निवेश करने का सलाह नहीं दिया गया है। हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है। हमारा काम सिर्फ जानकारी देना है निवेश करने की सलाह हम नहीं देते। इसलिए आप निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और खुद के रिश्क में ही निवेश करें।