अडानी ग्रुप की जानीमानी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में काफी अधिक गिरावट आई है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को लगभग 6% की गिरावट के साथ ₹773.90 पर पहुंच गए। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में यह गिरावट Block Deals के चलते आया है। साथ ही Adani Transmission के 4.3 करोड़ शेयरों की डील भी शुक्रवार को हुई है।
हालांकि, अभी तक शेयर बेचने और खरीदने वाले कौन है इसका पता नहीं लगा है।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
52 Week High से 80% से ज्यादा की गिरावट
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर ने अपने 52 Week High से 80% से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। कम्पनी के शेयर 16 सितंबर 2022 को BSE में ₹4238.55 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं कंपनी के शेयर 30 जून 2023 को BSE में ₹767.50 के स्तर पर Close हुए। बताते चलें की अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों का 52 Week Low लेवल ₹630 है।
₹8500 करोड़ जुटाने के लिए मिली मंजूरी
हाल में न्यूज एजेंसी PTI ने अपने एक रिपोर्ट में कहा था कि अडानी ग्रुप की इस कम्पनी को क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट बेसिस के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करके ₹8500 करोड़ जुटाने के लिए शेयर धारकों की मंजूरी मिल चुकी है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि 98.64% शेयरहोल्डर्स ने रेजॉलूशन के पक्ष में वोटिंग किया और फंड्स जुटाने हेतु इजाजत भी दे दी।
Read Related Articles:
- इस सरकारी कंपनी ने किया डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, जानिए डिटेल
- 37₹ का यह सस्ता शेयर 2025 तक हो सकता 10 गुना, एक्सपर्टों ने दिया टारगेट प्राइस, जानें इसका नाम
- ₹16 के इस शेयर ने दिया 2180% का जोरदार रिटर्न, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो मिलेगा तगड़ा रिटर्न
कम्पनी जुटाए गए फंड का इस्तेमाल अपनी ग्रोथ और एक्सपैंशन प्लान में करेगा। इसी बीच, राजीव जैन की अगुवाई वाले GQG Partners ने प्रमोटर्स ग्रुप से अडानी ग्रुप कंपनीज में में एडिशनल 1 Billion Doller के शेयर खरीदे हैं।
📢 DESCLAIMER 📢 : दोस्तों Paisa Verse आपको केवल शेयर बाजार अर्थात किसी कम्पनी के बारे में जानकारी देता है। यहां किसी भी प्रकार का निवेश करने का सलाह नहीं दिया गया है। हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है। हमारा काम सिर्फ जानकारी देना है निवेश करने की सलाह हम नहीं देते। इसलिए आप निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और खुद के रिश्क में ही निवेश करें।