नमस्कार दोस्तों! आपका हमारे एक और नए ब्लॉग पोस्ट में स्वागत है। दोस्तों अभी अडानी पावर के शेयर बिकवाली के दबाव में है। अडानी पावर के शेयर YTD के आधार पर 18.30% नीचे ट्रेड कर रहे है। पिछले साल 22 अगस्त 2022 को यह शेयर ₹432.80 के भाव पर ट्रेंड कर रहा था, जो की इसका 52 वीक हाई लेवल भी है। इस शेयर की कीमत अपने वार्षिक उच्च स्तर से 42.61% नीचे है।
⚡ Telegram Group | 👉 Click Here |
⚡ WhatsApp Group | 👉 Click Here |
⚡ Google News | 👉 Click Here |
दोस्तों सोमवार के दिन अडानी पावर का शेयर 0.62% की गिरावट के साथ ₹249.40 पर ट्रेड कर रहा था। और बुधवार, 5 जुलाई 2023 को 0.65 फीसदी गिरकर ₹245.50 पर बंद हुआ। वहीं, गुरुवार (6 जुलाई, 2023) को यह शेयर 0.28% बढ़कर ₹246 पर कारोबार कर रहा था।
इस साल यानी की 2023 के शुरुआत में अमेरिका में स्थित शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च में अडानी समूह के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज किया था, हालांकि अडानी समूह ने रिपोर्ट में लगाए आरोपों को इनकार कर दिया था। हालांकि अमेरिकी कंपनी GQG अदानी पावर और अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी निवेश कर रही है। दोस्तों अडानी पावर का शेयर 28 फरवरी 2023 को ₹132.55 के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जो इसका 52 वीक निचला स्तर है।
दोस्तों अगर तकनीकी चार्ट को देखे तो इस पर अडानी पावर के शेयर में ₹231 के पास मजबूत सपोर्ट देखने को मिल रहा है। एक्सपर्टों के अनुसार आने वाले दिनों में अडानी पावर का शेयर ₹270 के भाव पर भी सकता है। हालांकि शेयर को ₹258 के प्रतिरोध स्तर के नजदीक होना चाहिए।
Read Related Articles:
- Adani Power Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2026, 2030
- Adani Power Q4 Results 2023 in Hindi | अडानी पावर Q4 परिणाम
- टायर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने चौंकाया, निवेशकों को दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, खरीदने की मची होड़
इस तरह जो निवेशक अडानी पावर के शेयर पर दांव लगाना चाहते है, उनके लिए एक्सपर्ट ₹230 का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दे रहे है। और दोस्तों इस कम्पनी ने झारखंड के गोड्डा जिले में थर्मल पावर प्लांट पर काम शुरू कर दिया है। फलस्वरूप, स्टॉक में भारी खरीदारी हुई, जिसके कारण एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है की ये शेयर आने वाले दिनों में ₹270 के भाव को छू सकता है।
📢 DESCLAIMER 📢 : दोस्तों Paisa Verse आपको केवल शेयर बाजार अर्थात किसी कम्पनी के बारे में जानकारी देता है। यहां किसी भी प्रकार का निवेश करने का सलाह नहीं दिया गया है। हम SEBI द्वारा रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर नहीं है। हमारा काम सिर्फ जानकारी देना है निवेश करने की सलाह हम नहीं देते। इसलिए आप निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और खुद के रिश्क में ही निवेश करें।